हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में कर्ज से परेशान मजदूर ने शनिवार की रात घर में अगौंछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके ऊपर रिश्तेदारों व साहूकारों का करीब 80 हजार रुपये से अधिक का कर्ज था।
नदेहरा निवासी बनवारी (50) का शव रविवार की सुबह फंदे से लटका मिला। बड़े भाई बरदानी ने बताया कि बनवारी के तीन पुत्रियां पूजा, आरती व काजल तथा पुत्र गोविंद हैं। 17 जून को बड़ी पुत्री पूजा की शादी जालौन जनपद के बड़ागांव में की थी। शादी के लिए रिश्तेदारों व साहूकारों से करीब 80 हजार से अधिक का कर्ज लिया था। इसी कर्ज से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। बताया कि उसके पास पट्टे की तीन बीघे जमीन होने पर खेती व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को पुत्री पूजा की चौथी लेने जाना था। उसके पहले ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।