फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। पिपरौंदा गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने तीन भाइयों व उसकी मां समेत छह लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि समेत आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरौंदा निवासी भोला तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र रामबाबू सहित अन्य खेत में फसल की कटाई करवा रहे थे। तभी गांव के गणेश शंकर व श्याम बाबू कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। लाठी, फरसा, कुल्हाड़ी व असलहा लहराते हुए गाली गलौज कर फसल काटने से मना किया। विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियारों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उनकी पत्नी गोमती बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। फसल न काटने की धमकी देकर हवाई फायरिंग कर चले गए। इस घटना में रामबाबू, सुशील, मुकेश, विनय, गोमती व भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गणेश शंकर, श्यामबाबू, दिलीप, सुनील, कल्लू, अंकित, सुमित व अनूप के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें