फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में बहे युवक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा नदी की जलधारा में बहे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। युवक अपनी दादी की अस्थियाें का विसर्जन करने आया था। नहाते समय वह जलधारा में बह गया था।
विज्ञापन

जिला जालौन के गुरू इटौरा गांव निवासी उदयवीर सिंह अपने दोनों बेटों व ग्रामीणों के साथ शनिवार को चंडौत गांव किनारे बेतवा नदी में मां की अस्थियां विसर्जित करने आए थे। अस्थियां विसर्जन के बाद नहाते समय उनके दोनों बेटे मेहर कांत (18) व मेहर कुमार (13) नदी की जल धारा में बहने लगे। जिस पर ग्रामीणों की मदद से मेहर कुमार को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन मेहर कांत बह गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे रहे। चौकी प्रभारी चंडौत अजीत सिंह ने बताया गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई जा रही है। अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें