फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुए में कूदकर विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने कुए में कूद गई। उधर, मंगलवार को परिजन उसे तलाशते रहे। बुधवार सुबह विवाहिता का शव कुए में उतराता मिला। सिसोलर के भमई गांव निवासी ललिता देवी (23) ने घरेलू कलह में गांव के कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला मंगलवार को घर से निकल गई थी। उसके वापस न आने पर परिजन तलाश करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को कुए में शव उतराने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सिसोलर पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कुए से निकला। इस मामले में थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया दो साल पहले ललिता की शादी भमई गांव निवासी राकेश वर्मा के साथ हुई थी। मृतका का पति खेती करता है। वह अपने पीछे एक छह माह की बच्ची छोड़ गई है। कहा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें