फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथिया-कुंडौरा मार्ग बनने से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे को जोड़ने वाला पौथिया-कुंडौरा मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाया जा रहा है। सड़क का निर्माण लोनिवि (निर्माण खंड) की देखरेख में एक फर्म करा रही है। जून 2022 तक मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पौथिया से सीधे ब्लाक मुख्यालय सुमेरपुर को जोड़ने के लिए कुंडौरा गांव तक सड़क का निर्माण सात वर्ष पहले पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति के प्रयास से हुआ था। लेकिन यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई। इस मार्ग से आधा सैकड़ा बैलगाड़ियों के जरिए लोग मौरंग ले जाते हैं। लोहे के पहिये होने के कारण सड़क जल्द खराब हो गई। अब इस मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ाई से बनाया जा रहा है।
इसकी लंबाई 5.400 मीटर है। 479.41 लाख की लागत से बन रही सड़क का कार्य तोमर कंस्ट्रक्शन एडं सप्लायर फर्म को मिला है। ग्रामीणों ने बताया सुमेरपुर जाने के लिए 15 किमी चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन सड़क निर्माण होने से सुविधा मिलेगी। सुमेरपुर मंडी जाने के लिए पौथिया, कीरतपुर, उजनेड़ी, सहुरापुर, कलौलीतीर के किसानों को कम समय में पहुंचने से आसानी होगी। लोनिवि (निर्माण खंड) के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया सड़क निर्माण के बाद पांच साल तक अनुरक्षण कार्य संबंधित फर्म के जिम्मे रहेगी। इसके 44.48 लाख रुपये और मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें