फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतरार गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (30) पत्नी के साथ ईंट भट्ठा में मजदूरी करते थे। दस दिन पहले घर आए थे। घर में रोजाना शराब पीना और जुआ खेलने से पत्नी परेशान हो गईं। तीन दिन पूर्व विवाद होने पर पति ने मारपीट कर दी। जिससे नाराज होकर वह मायके चली गई।
विज्ञापन

इधर पति ने फोन कर पत्नी को आने के लिए कहा, मगर उन्होंने आने से मना कर दिया। जिसके चलते शुक्रवार की शाम शैलेंद्र ने खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शौचक्रिया के लिए गए लोगों ने पेड़ पर लटका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरोगा वेदपाल सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाने की बात कही है। मृतक के चार बच्चे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें