भरुआसुमेरपुर। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट से दो मवेशियों की जान चली गई। पहली घटना कस्बे के बस स्टैंड के पास लोहे के पोल में लगे अर्थ वायर में उतरे करंट से हुई। यहां एक मवेशी की मौत हो गई। दूसरी घटना देवगांव में सुबह 9 बजे हुई। गांव निवासी पप्पू खंगार अपने मवेशी लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे।
तभी भैंस की विद्युत पोल के से चिपककर मौत हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने बताया बारिश के कारण नमी होने से कभी-कभी अर्थ मिलने से सपोर्ट वायर में करंट प्रवाहित होने लगता है। इसी वजह से दुर्घटना हुई है। (संवाद)