फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेटियां डरें नहीं, कोई परेशान करें तो फोन लगाए

Thu, 08 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो07एचएएमपी 16- किशोरियों को जानकारी देते बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी।आयोजक - फोटो : खेममऊ गांव में रमेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
हमीरपुर। समर्थ इंडिया द्वारा तरंग मेरे सपने, मेरी उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। किशोरियों को बताया कि वह डरे नहीं, डिगें नहीं तो एक दिन निश्चित सफल होगों। समाज में फैली बुराइयों का मुकाबला करें।
विज्ञापन

शासन के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि अगर कोई परेशान करता है तो जारी नंबरों पर तुरंत कॉल करें।किशोरियों का एक दिवसीय विजिट कार्यक्रम शहर के बाल कल्याण समिति कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने किशोरियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला सहायता 1090 समेत अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि बटियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई परेशान करता है तो यह बात छिपाएं नहीं, परिजनों को बताएं और दिए गए नंबरों पर कॉल करें। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। सदस्य सनत कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर श्रीवास्तव, शिव विजय सिंह व ज्ञानवेन्द्र सिंह ने समिति के कार्यों की जानकारी दी। किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए बने कानून, पॉक्सो अधिनियम और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। तरंग की किशोरियों ने इन विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका समिति सदस्यों ने जवाब दिया।बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा। कार्यक्रम में कुतुबपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मालती झा, शिक्षा, साक्षी, एकता समेत एक दर्जन से अधिक किशोरियां उपस्थित रहीं। संस्था प्रमुख देवेंद्र गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें