फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेतवा पुल के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन जॉइंट की ए-पॉक्सी कंक्रीट हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित बेतवा पुल के पियर 10 पर दाहिनी ओर एक्सपेंशन जॉइंट के पास कंक्रीट की ऊपरी परत क्षतिग्रस्त होने से बड़ा सा गड्ढा हो गया था। अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। रखरखाव की कार्यदायी संस्था ने इसका संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त हिस्से की एपॉक्सी कंक्रीट व विशेष तकनीक से मरम्मत कराई।
विज्ञापन

बेतवा पुल वर्ष 1978 में बना था और यह करीब 48 वर्ष पुराना हो चुका है। पुल से प्रतिदिन 20 हजार छोटे-बड़े वाहन और भारी मालवाहक ट्रक गुजरते हैं। पुल पर पियर नंबर 10 पर एक्सपेंशन जॉइंट के आसपास का कंक्रीट हिस्सा लगातार ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अधिकारियों से बातचीत की। रखरखाव का काम देख रही जे बिल्डर्स कंपनी के परियोजना प्रबंधक गौरव आनंद ने बताया कि मौके पर टीम को भेजकर क्षतिग्रस्त क्षेत्र का पहले मुआयना किया और फिर मरम्मत कार्य कराया गया।
मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से में पहले सरिया का जाल बिछाया गया। इसके बाद मजबूती के लिए लोहे की प्लेट लगाई गई और फिर उच्च गुणवत्ता वाली एपॉक्सी कंक्रीट से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की गई। यह तकनीक सामान्य कंक्रीट की तुलना में अधिक मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है। पुल पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें