फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पूर्ति निरीक्षक को छापा में 291 बोरी खाद्यान्न कम मिला, प्राथमिकी दर्ज, दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पूर्ति निरीक्षक को जांच में 291 बोरी खाद्यान्न एवं 40 किलोग्राम चीनी स्टॉक से कम मिली। राशन विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय ने बताया कि 22 जुलाई को पंचायत सचिव सुरेंद्र पटेल के साथ राशन दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान स्टॉक में 87 बोरी गेहूं, 132 बोरी चावल, 60 बोरी ज्वार, 12 बोरी बाजरा तथा 40 किलोग्राम चीनी कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान कार्डधारकों ने भी राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत की। कार्डधारक शांति ने बयान में आरोप लगाया कि राशन विक्रेता उन्हें राशन नहीं देता और डांटकर भगा देता है। अंत्योदय कार्डधारक रक्ति ने बताया कि उसे बड़ागांव से राशन नहीं मिलता इसलिए वह देवगांव से राशन लेने को मजबूर हैं। अन्य कार्डधारकों ने भी आरोप लगाया कि राशन विक्रेता अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन देने से मना कर देता है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 जुलाई को राशन विक्रेता कुलदीप के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा उचित दर की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें