फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, दर्शकों ने सराहा

Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। अमूंद गांव के धर्ममुनि सद्गुरु जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती वंदना से शुभारंभ होने वाले इस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा संगीता, अंजलि, हेमसुता, पूजा व सोनम ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर राजपूत व समस्त स्टाफ ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। नृत्य, नाटक, गीत व कव्वाली की मनमोहक प्रस्तुतियों में अंजलि, जयदेवी, पूजा, रामसखी, लक्ष्मी, मुबीना, अंशिका व राजनंदिनी की कव्वाली तथा रियांश, मंजुल, अंशु, साहिल, हाशिम के डांस को खूब तालियां मिलीं।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्यामकरण ने किया, जबकि संगीत निर्देशन अरविंद ने संभाला। मुख्य अतिथि सपा महिला न चंद्रवती वर्मा के अलावा ओमप्रकाश (अमगांव), लीला राजपूत , सत्यप्रकाश उर्फ सत्या , कामता राजपूत (सरीला), राजबहादुर अनुरागी व हरिश्चंद्र राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें