राठ(हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव पर शनिवार की रात बीएनवी डिग्री कालेज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह व प्राचार्य डॉ. एसएल पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राई, कथक नृत्य व कव्वाली आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने स्वामी ब्रह्मानंद का गीत प्रस्तुत कर किया। दीक्षा ने कन्या भ्रूण हत्या पर गीत व मोहिनी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपक यादव, प्रशांत दीक्षित, मुकेश कुमार, दीक्षा, नेहा, रश्मि, आकांक्षा, ज्ञानेंद्र आदि ने सैनिकों के सम्मान में कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रीमा, रिचा, काजल, रागिनी व करिश्मा ने राई नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कथक नृत्य पर आभा व शास्त्रीय नृत्य पर सतीश सिंह की प्रस्तुति काफी सराही गई। इसी कड़ी में शुभम, समीर, आशीष, स्वतंत्र, अमन, प्रदीप, अभिषेक, मोहित, रविकांत, रविंद्र, विकास, मोहिनी, शीतल व पूजा ने नाटक का मंचन कर वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवधेश नारायण शुक्ला व डॉ. सरजू नारायण ने किया।
इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, डॉ. विनोद पांडेय, कमलेश राम, डॉ. श्रीगोविंद सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, उमेश चंद, डॉ. अतुल शुक्ला, डॉ. राकेश बाबू शर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ. शीला सिंह, डॉ. कमलेश राजपूत, प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत अग्रवाल व आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पुरातन छात्र परिषद का चुनाव हुआ
राठ। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र परिषद का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉ. एसएल पाल ने बताया कि डॉ. वीपी नगायच अध्यक्ष, डॉ. एसजी राजपूत महासचिव, नरेंद्र लोधी कोषाध्यक्ष, मिथलेश राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आदेश राजपूत को संयुक्त सचिव चुना गया है। वरिष्ठ पुरातन छात्रों को संरक्षक मंडल में नामित किया गया है। पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। (संवाद)