फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मनाई गई गोपाष्टमी, किया गायों का पूजन, धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
सुमेरपुर के चंदपुरवा बुजुर्ग में गोपाष्टमी पर्व पर गाय का पूजन करते सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य। सं? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में अधिकारियों व समाजसेवियों ने गोपाष्टमी पर गायों की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार गोपाष्टमी पर्व गोकुल, मथुरा, बृज और वृंदावन में मुख्य रूप से मनाया जाता है। अब धीरे-धीरे सभी जगह मनाया जाने लगा है। गोपाष्टमी के दिन गो माता, बछड़ों की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कस्बे में रविवार को समाजसेवियों ने गो माता की पूजा कर शोभायात्रा नगर के कामधेनु गोशाला से निकाली। एसडीएम अजीत परेश, नगर पालिका के ईओ राजेश कुमार वर्मा व पशु चिकित्सक ने अस्थायी गोशाला पहुंच गोवंशों का पूजन किया और चोकर, गुड़, चारा खिला आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नगर के संदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, चंद्रलोक, संतोष गुप्ता रहे।
राठ संवाद के अनुसार नगर की गोशाला में सफाई कर गोवंश को फूलों से सजाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक यादव ने गोवंश को चारा खिलाते हुए उचित देखभाल के निर्देश दिए। ईओ केके मिश्रा व प्रधान लिपिक विजय कुमार ने गायों का पूजन किया। वहीं कुपोषित बच्चों के परिजनों को दुधारू गायें सुपुर्द की गईं। कुरारा संवाद के अनुसार झलोखर गांव स्थित गोशाला में सीडीओ केके वैश्य ने गाय का पूजन किया। खंड विकास अधिकारी राम सिंह अहिरवार, सचिव अजय निरंजन, प्रधान सत्य नारायण सोनकर, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अमिताभ सचान, पशु धन प्रसार अधिकारी राहुल आदि रहे।
विज्ञापन

सरीला संवाद के अनुसार एसडीएम जुबेर बेग व ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने नगर पंचायत की गोशाला में गायों को गुड़ चना खिलाया। गहरौली संवाद के अनुसार पशुपालन विभाग एवं विकास खंड कार्यालय ने क्षेत्र की गोशालाओं में गायों का पूजन कर गुड़ व चना खिलाया। बिहुनीखुर्द, गुंदेला, मुस्कुरा स्थित गोशालाओं में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद सचान, एडीओ दिनेश कुमार पहुंचे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार चंदपुरवा बुजुर्ग में सीडीओ केके वैश्य ने गोपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह ने गाय के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बीडीओ अभिमन्यु सेठ, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सचान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबिहारी कुशवाहा, सचिव अरविंद पाल आदि रहे। नगर पंचायत की अस्थायी गोशाला में चेयरमैन एपी पालीवाल की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने गो पूजन किया। मवईजार में प्रधान महेश शिवहरे, युग चेतना महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गोपाष्टमी मनाई गई। विभाग प्रचारक डा. अखंड प्रताप, महेंद्र, जिला प्रचारक शिवम, जिला प्रचार प्रमुख मनीष शुक्ला, जिला कार्यवाह मातादीन त्रिपाठी, उमाशंकर, ओमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें