मौदहा। चौधराना मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अताउर्हमान ने बताया बकरीद की नमाज बड़ी ईदगाह सहित 12 मस्जिदों में होती चली आ रही है और इस बार भी होगी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते मस्जिदों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। शासन की गाइड लाइन पर कस्बे की बड़ी ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। पेश इमाम ने कहा याद रखें कि घरों में ईद की नमाज नहीं होती।
घर में यह नमाज पढ़ने वाले सिर्फ नफिल नमाज दो रकअत या चार रकअत पढ़ लें। इंशा अल्ला ईद की नमाज का सवाब ईदगाह पहुंचे बिना मिलेगा। कुछ खास बातें अलग ही होती हैं। जिन्हें न करने में गुनाह होता है। नंबर एक कुर्बानी जो तीन दिन होती है।
वहीं बुलंद आवाज से तकबीर अल्लाहो अकबर अल्ला हो अकबर..पूरी (तकबीर) यह अमल 9 जिलहिज्जा की फजर से यानी 31/7 से शुरू करें और 13 जिलहिज्जा असर तक पढ़ें। मौलाना ने कहा कानून का पालन हरहाल में किया जाए। सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क लगाएं। याद रहे बीमारी से बचना व बचाना दोनों सवाब है। संवाद