कुरारा। रिठारी गांव निवासी छोटे उर्फ बंदर (27) पुत्र रामजीवन यादव गुरुवार शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहे थे। तभी रिठारी गांव पहुंचने के पहले मोड़ पर ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा। उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला।
एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामजीवन ने बताया वह अविवाहित था। खेती किसानी करता था। घटना परिजन में कोहराम मचा है। संवाद