फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डे की बरात निकाली, गुड़िया संग लिए फेरे

विज्ञापन
राठ के औंडे़रा में गुड्डे को कंधे पर बैठा कर बारात निकालते बच्चे - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। औंडे़रा गांव में शुक्रवार रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। बच्चों की जिद पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह कराया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर औंडे़रा में मुखिया मोहल्ला की अंजना, हर्रो, रीमा देवी, अनुष्का, रंजना देवी, रिया, प्रिंसी, राधा आदि गुड्डा-गुड़ियों से खेलकर समय पास कर रहीं थीं। खेल-खेल में बच्चों ने गुड्डा-गुड़िया के विवाह की ठानी। पहले तो घर वालों ने मना किया बाद में बालहठ के सामने उन्हें भी झुकना पड़ा। बुधवार को मैदान में मंडप गाड़ कर विवाह समारोह की शुरुआत हुई।
गुरुवार को मायने में हल्दी की रस्म के बाद शुक्रवार रात गुड्डा कार्तिक की बरात निकाली गई। लोग गुड्डे को कंधों पर बैठा कर पूरे मोहल्ले में घूमे। रात में विवाह संस्कार संपन्न कराकर शनिवार सुबह दुल्हन बनी गुड़िया पायल विदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनोखी शादी में हरप्रसाद ने मंडप कार्यक्रम कराया। करन राजपूत ने कन्यादान किया। पुरोहित का काम प्यारे महाराज ने कराया। इस शादी में बैंड बाजा, नाचगान के साथ ही भोजन व मिठाई का भी पूरा प्रबंध था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें