फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के बैग से जेवर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। डग्गामार वाहन से पत्नी के साथ ससुराल जा रहे व्यक्ति के बैग से जेवर पार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। चिकासी के जिगनी गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया रविवार को पत्नी कस्तूरी देवी के साथ ससुराल बेलाताल जा रहे थे। राठ से कुलपहाड़ के लिए डग्गामार वाहन में बैठे। बताया वाहन स्टाफ ने उनका बैग मना करने के बावजूद ऊपर छतरी पर रख दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया रास्ते में बैग की चैन काटकर उसमें रखा स्टील का डिब्बा निकाल लिया। जिसमें सोने की झुमकी, 2 अंगूठी और चांदी की पायलें थीं। जेवर की कीमत 80 हजार रुपये थी। ससुराल पहुंचने पर जेवर निकलने की जानकारी होने पर सोमवार को कोतवाली आकर डग्गामार वाहन स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा तहरीर मिली है। मामले की जांच करेंगे। पीड़ित दंपती सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें