फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिवृृष्टि से फसलेें हुईं तबाह, मुआवजा दो सरकार

विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 02 राठ में धरने में बोलते भाकियू युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- किसानों को मुआवजे के लिए भाकियू युवा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


फोटो 07 एचएएमपी 02 राठ में धरने में बोलते भाकियू युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

राठ। अतिवृष्टि के कारण खेतों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन युवा ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत ने कहा कि मौसम की मार से किसान तबाह होता जा रहा है। जनपद में अतिवृष्टि व जलभराव से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं। ज्ञापन के माध्यम से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं फसल बीमा में होने वाली धांधली पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव व प्रधान गोशालाओं के नाम सरकार से पैसे लेते हैं और पशुओं की कदर नहीं करते। पशु सड़कों पर भटक रहे हैं। तालाबों, कुंओं व चकरोडों पर अवैध कब्जे व गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इनका अधिकारियों के पास कोई लेखा जोखा नहीं है। अवैध कब्जों का विरोध करने पर भू माफिया किसानों को धमकी देते हैं। बताया कि लींगा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव के कारण बीस दिन से शिक्षण कार्य ठप है। वहीं बिहूनी, जखेड़ी आदि गांव के किसानों की भूमि का 30 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा दिलाने व किसानों के निजी नलकूपों के बिल माफ करने की मांग भी उठाई। धरना प्रदर्शन में जनसेवक मलखान सिंह निषाद, सुखसिंह राजपूत, खेमराज, नरेंद्र सिंह, रामस्वरूप, भगवानदास लोधी, दयाकरन, राहुल कुमार, आशीष कुमार, भगत सिंह, रामआसरे, प्रमोद कुमार, गुलाब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें