फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सदर अस्पताल में गुमसुम बैठे युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर सोमवार सुबह पुलिस की भर्ती परीक्षा देने फतेहपुर जा रहे राठ के नहदौरा निवासी बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को पुलिस सदर अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है।  
विज्ञापन


राठ के नहदौरा निवासी करन सिंह (23) पुत्र ब्रजपाल अपने मित्र अरविंद कुमार (22) पुत्र सत्येंद्र कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर पुलिस की भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। तभी हाईवे पर सुबह करीब 7:30 बजे कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में करन सिंह व अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना सजेती के सिपाही विश्राम सिंह सुबह 8:15 बजे करन को सदर अस्पताल लाए, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल अरविंद को पुलिस ने घाटमपुर के सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतक के भाई ललित किशोर व राकेश ने बताया करन नौकरी की तलाश में था।
विज्ञापन


वह राठ में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया वह मौजूदा समय में आनलाइन सामान को घरों में पहुंचाकर गुजर कर रहा था। बताया सोमवार को वह फतेहपुर में पुलिस की भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें