राठ के उत्सव पैलेस में चल रहे जेसीआई सप्ताह के चौथे
दिन कलाम को सलाम थीम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर
ग्रुप के बच्चों ने विज्ञान से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञान
प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के जूनियर व सीनियर ग्रुप के छात्रों ने
हिस्सा लिया। क्राइस्ट कान्वेंट विद्यालय की जीवन ज्योति एवं सना आफ रीन
ने गैस लीकेज प्रोटेक्सन सिस्टम तथा अंशिका एवं नर्गिस ने व्हीकल
प्रोटेक्शन हैलमेट डिवाइस का प्रदर्शन किया तो छात्र यशवर्धन व आदर्श ने
रेलवे लाइन ब्रेकिंग बिजलेंस का मॉडल प्रस्तुत कर रेल हादसाें पर अंकुश
लगाने की परिकल्पना प्रस्तुत की।
यहीं के छात्र हर्षवर्धन व जसप्रीत ने
सुनामी अलर्ट सिस्टम का मॉडल रखा। हिंद एंजिल्स स्कूल के अनिल, अभिषेक ने
स्मार्ट हाउस का मॉडल प्रस्तुत किया। बाल मंदिर के छात्र दीपांशु ने भूगर्भ
संरक्षण, अनिकेत ने विद्युत रसायन सेल, कृष्णा व सूर्यांस ने सौर ऊर्जा से
चलने वाली कार का मॉडल रखा।
क्राइस्ट की अंशिक पुरवार, प्राची व कौनेन
कौशल ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट तथा नीतेश, पीयूष ने मानव हृदय में रक्त के
प्रवाह को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। आइडल विवेकानंद स्कूल के राजवीर,
अशेंद्र, सतवीर, कुफ रान, कौशलेंद्र तथा हरिमोहन ने खराब खिलौने से
विद्युत उत्पादन करके दिखाया।
इस मौके पर अध्यक्ष जेसी अमरजीत अरोरा,
सभापति अनूप सचान, सप्ताह संयोजक जेसीआई रविंद्र गुप्ता, कार्यक्त्रस्म
संयोजक नवीन बुधौलिया व प्रदीप गुप्ता, जेसीआई प्रवीण बुधौलिया, अभय खरे,
जेसी डा. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।