फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव फेंका

Sun, 10 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
झलोखर में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के  झलोखर गांव के निकट पीएनसी प्लांट के पास फोरलेन पर शनिवार रात युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। उसके गले और चेहरे में खरोंच के निशान मिले हैं। युवती के दाहिने हाथ में रोशनी नाम गुदा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात थानाक्षेत्र के झलोखर गांव के निकट फोरलेन पर करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। रविवार तड़के  करीब चार बजे वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजरे डामर गांव के चालक ने इसकी सूचना झलोखर के ग्रामीणों को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती के दाहिने हाथ में रोशनी नाम गुदा है। वह गुलाबी रंग का का सूट और हल्के पीले रंग का सलवार पहने थी।

पुलिस ने आशंका जताई है युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद किसी वाहन से फोरलेन के डिवाइडर किनारे शव फेंका गया है। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि युवती की पहचान क ा प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना सिसोलर के भुलसी गांव में छह अप्रैल से लापता छात्रा रोशनी के परिजनों को भी बुलाया गया। उन्होंने शव अपनी बेटी का होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें