फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची ठगी की शिकार महिलाएं

Wed, 15 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कोतवाली पुहंची म‌हिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर एक संस्था ने हमीरपुर के साथ बांदा, महोबा व अन्य जनपदों की युवतियां को भी नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। बुधवार को थाने पहुंची इन युवितयों ने खूब हंगामा किया। उपजिलाधिकारी व श्रम परिवर्तन अधिकारी पीड़ितों की समस्या सुनने के लिए कई घंटे
विज्ञापन


लगे रहे। उधर, इस मामले में अभी तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। राजवीर सिंह उर्फ आरएस चंद्रा पर अपनी संस्था के नाम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, समाज बचाओ सेवा के तहत जगह-जगह नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है।  मंगलवार को जहां उसकी ठगी का

शिकार हुई कई युवतियां कोतवाली में हंगामा काटती रही और प्रोबेशन विभाग के गोपाल कृष्ण मिश्रा व सरवन गुप्ता राजवीर के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा जांच करते रहे। वहीं, बुधवार को भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।उधर, चंद्रा के पकड़े जाने की सूचना पर बुधवार को महोबा, बांदा व छतरपुर
विज्ञापन


से आई धोखाधड़ी का शिकार हुई कई युवतियां व अभिभावक सुबह से ही कोतवाली में डट गए। इसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए और  श्रम प्रवर्तन अधिकारी अपने स्टाप के साथ कोतवाली आ गए। आज भी दर्जनों शिकायतों का पुलिंदा जांच के लिए हमीरपुर मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं को पैसा वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें