मौदहा कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायच गांव के पास तेजगति बाइक की टक्कर से
पैदल जा रही महिला की मौत हो गई और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
रविवार
सुबह बांदा निवासी दर्शन (35) पत्नी छिद्दू अपनी ससुराल से बीमार पिता
बृजलाल निषाद को देखने आई थी। वाहन से उतरने के बाद वह अपने मायके मदारपुर
पैदल जा रही थी।
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायच गांव स्थित
चंद्रावल पुल के पास सड़क पार करते समय कबरई की तरफ से आ रहे बाइक सवार
दिलीप (25) पुत्र शंकरलाल व गोपी (70) पुत्र गोरेलाल ने उसे जोरदार टक्कर
मार दी।
तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सहायता से तीनों को
कस्बे के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद
तीनों को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दर्शन की मौत हो गई।
जबकि बाइक सवार दोनों गंभीर घायलों को हमीरपुर से कानपुर इलाज के लिए रेफर
किया गया है।