नाग पंचमी के अवसर पर गहरौली क्षेत्र के अलरा गांव
में पहाड़ के ऊपर स्थित नागदेवता मंदिर में श्रद्धालु नाग देवता की पूजा
अर्चना करेंगे। बुधवार से मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेला लगेगा और आल्हा
महोत्सव में आल्हा गायन होगा।
अलरा गांव में सुप्रसिद्ध नाग देवता
मंदिर का क्षेत्र में विशेष महत्व है। नाग पंचमी पर दूरदराज से लोग नाग
देवता के दर्शन करने आते हैं। वर्ष 1964 को गांव स्थित पहाड़ पर ग्रामीणों
ने नाग देवता का भव्य मंदिर बनवाया था।
जिसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली है।
इस मौके पर तीन दिवसीय मेला लगता है। बुधवार को आल्हा महोत्सव होगा।
अलरा
गांव के बुजुर्ग गिरजाशंकर दीक्षित व गहरौली गांव निवासी पं.जगदीश तिवारी
बताते हैं कि गांव में सन् 1964 में पहाड़ के ऊपर नाग देवता का मंदिर
बनवाया गया था। नागपंचमी के दिन दो नागों को मंदिर के आसपास देखा जाता है।
मेला आयोजक ग्राम प्रधान रामबाबू यादव एवं कमेटी के अध्यक्ष जगजीवन यादव ने
बताया कि तीन दिवसीय मेले में दूर दराज से दुकानदार आते हैं। जिनके रहने
खाने पीने व सुरक्षा का पूरा इंतजाम कमेटी की ओर किया जा रहा है।