फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गतिविधि पर नजर रखेंगे चौकीदार

Mon, 17 Aug 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते प्रशासन हर स्तर से तैयारी करने में जुटा है। चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले चौकीदारों के 14 रिक्त पदों को भरा गया है। फिलहाल आठ चौकीदारों का निधन होने के साथ अन्य की उम्र अधिक होने पर इनकी नियुक्ति पुलिस कार्यालय से आई आख्या पर कर दी गई है। इन पदों के भरने से अब जिले में सभी स्थानों पर 511 चौकीदारों की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन बेहद संवेदनशील है। चुनाव में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चौैकीदारों की भूमिका का विशेष महत्व है।

इसे देखते पुलिस विभाग ने 14 रिक्त पड़े चौकीदारों की नियुक्ति का खाका तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा। जिस पर डीएम ने नए चौकीदारों की नियुक्ति का आदेश किया है। थाना बिवारं के धनपुरा में चौकीदार रामेश्वर चलने फिरने में असमर्थ है।
विज्ञापन


इसके स्थान पर ज्ञानबाबू क ो चौकीदार नियुक्ति किया गया है। वहीं मुस्करा के भैसाय में भूप सिंह को चौकीदार नियुक्ति किया है। जबकि पहले तैनात रहे छोटेलाल चलने फिरने में असमर्थ है।

मुस्करा कस्बे में रामकुमार के वृद्ध होने पर उसके पुत्र श्यामकरन को चौकीदार बनाया गया है। मुस्करा थाने के बंडवा में शिवका के चलने फिरने में असमर्थ होने पर उसके पुत्र देवीदीन को चौकीदार नियुक्ति किया है।

जरिया के पचखुरा में वृद्ध हो चुके फूल सिंह के  स्थान पर श्यामकरन को चौकीदार बनाया है। चिकासी के बरगढ़ में रामेश्वर को चौकीदार बनाया गया है। जबकि पहले इसके पिता चौकीदारी करते रहे हैं।

वहीं रिक्त पड़े स्थानीय कोतवाली के मेरापुर गांव में चौकीदार संतोष कुमार को बनाया है। वहीं कुरारा थाने के खरेठा में राकेश कुमार, सुमेरपुर के नारायणपुर में विचित्रवीर यादव, मौदहा के गुसियारी में राममनोहर, बिवांर के करगवां में मनोज कुमार, मुस्करा के छानी गांव में गिरधारी, राठ के कैथा में अच्छेलाल व मझगवां के नहदौरा में जयहिंद को चौकीदार बनाया गया है। जिले में 511 चौकीदारों  के पद सृजित हैं। ग्राम स्तर पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी चौकीदार ही पुलिस को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें