फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोजों को मारने का मिलेगा लाइसेंस : डीएम

Thu, 21 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि वनरोजों को मारने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। किसानों से कहा कि वनरोजों को मारने के बाद उन्हें गहरे गड्ढे में दबा दें। डीएम किसान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसानों की फसलों का अनुमानित नुकसान 256 करोड़ है। इसकी सूचना शासन को दी गई है। कहा कि पहले 60 करोड़  रुपये और 19 मई को 14 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसे वितरित किया जा रहा है।

जिला प्रबंध इफ्को ने उर्वरक लेने वाले किसानों को दुर्घटना बीमा की जानकारी दी। कहा कि इसका प्रीमियम इफ्को ही वहन करेगा। उर्वरक लेने वाले किसान का एक बोरी पर 4 हजार और अधिकतम 25 बोरी लेने पर एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है।
विज्ञापन


कहा कि किसान के पास इफ्को से उर्वरक लेने की रसीद जरूर होनी चाहिए। इस मौके पर किसान बसंत लाल पुत्र रघुनाथ निवासी बरगढ़ को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का चेक भी दिया गया। किसान दिवस पर उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने किसानों को पंजीकरण कराने की जानकारी दी।

कहा कि बिना पंजीकरण कृषि विभाग से किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल सकता। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कामधेनु योजना की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें