फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा

Wed, 11 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मार्ग पर पावर हाउस स्थित शिवशक्ति मंदिर महिला एकता मंडल और शिवशक्ति मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक राजनारायण गुप्ता और उनकी पत्नी के नेतृत्व में सैकड़ाें महिलाएं कलश लेकर स्टेशन मार्ग में गाजे बाजे के साथ निकलीं। महिलाएं धार्मिक गीत, भजन गाते हुए चल रहीं थी।

कलश यात्रा देवी चौराहा, कजियाना, मथुरा मंदिर, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा होते हुए स्टेशन मार्ग स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। इसके बाद यज्ञ की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


कथावाचक पं. अंकित महाराज ने कथा की शुरुआत की। कथा 17 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए कथा स्थल पर महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें