फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक फसल का मुआवजा नहीं मिला तो सड़कों पर निबटेंगे

Thu, 02 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के मुआवजे के वितरण में धांधली को लेकर  भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आहृवान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन देकर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की। इस मौके पर वक्ताओं ने किसानों को 15 जुलाई तक हर हाल में मुआवजा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


यदि मुआवजा नहीं मिला तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। बुधवार को तहसील परिसर में भाजपा की ओर से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। केंद्र  से मुआवजा आने के बाद भी उन्हें सही ढंग से बांटा नहीं जा रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के साथ भेदभाव किया गया तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर निपटेंगे। आंदोलन के प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह पटेल ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।  किसानों व मीडिया कर्मियों को जलाया जा रहा हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने प्रशासन को चुनौती दी और कहा कि अगर ओवरलोडिंग बंद नही कराई गई तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीर खान ने कहा कि इस सरकार में सपा के दलाल किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे दिलाने में दलाली कर रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें