फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जर्रा जर्रा कांपा, दो लोगों की मौत

Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर के बीच होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को भी मौदहा क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में ठंड की चपेट में आकर दो लोगों ने अपनी जान गवां दी।
विज्ञापन


लगातार पारा घटने व कोहरा तथा ठंडी हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं मंगलवार को दिन भर धूप नहीं निकलने से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। चांदीकला गांव निवासी रामआसरे (30) पुत्र शिवबरन बीती रात सोमवार को खेतों से काम कर घर आए थे।

ठंड की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन सरकारी अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कसबे के निकट फत्तेपुर गांव की सुमित्रा (70) पत्नी रामसेवक गिरि शाम को कामकाज निपटाने में लगी थी तभी जाड़ा लगा।
विज्ञापन


इलाज के लिए अस्पताल ले गए,  जहांसुबह उसकी मौत हो गई। नगर के हर स्थान से एक ही आवाज आ रही है कि प्रशासन व नगर पालिका ने  अलावों का उचित प्रबंध नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें