फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिला पंचायत सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Fri, 25 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस दल ने अभी तक दो जिला पंचायत सीटों के लिए आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशियों को हरी झंडी दी है। जिले की सभी सीटों की अधिकृत घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष 26 सितंबर को करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा की चुनावी रणनीति के मुताबिक प्रत्येक जिला पंचायत सीट के लिए एक प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्र के सेक्टर व बूथ प्रभारी भी अपनी सक्रिय भूमिका प्रत्याशी चयन से लेकर उसे जिताने के लिए लगाएंगे।

कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कुनहेटा और  अरतरा जिला पंचायत सीट के लिए आपसी सहमति बनने पर कुनहेटा महिला सीट के लिए प्रभारी बनाए गए वरिष्ठ पार्टी नेता जयकरन सिंह ने बताया कि साधना सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह जो पार्टी की महिला मोर्चा में जिलामंत्री हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में प्रत्याशी हैं। वहीं अरतरा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत सीट पर प्रभारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास ने बताया कि पार्टी बैठक में आपसी सहमति के आधार पर अरतरा गांव निवासी पूनम वर्मा पत्नी मनजीत सिंह को संगठन ने प्रत्याशी बनाया है।

श्रीव्यास ने बताया कि जिन जिला पंचायत क्षेत्रों में आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशी चयनित किए गए हैं। उनकी अधिकृत घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा 26 सितंबर को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें