फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को घेरकर पीटा, रुपये लूटे

Fri, 08 Feb 2019 11:40 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी मराठीपुरा में एक ट्रक चालक को स्टेट बैंक के सामने बगिया में चार लोगों ने घेरकर उस पर चाकू से हमला कर 24 हजार रुपये छीन लिए। घटना की सूचना पर यूपी 100 व पुलिस पहुंच गई। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मचा है। वहीं लोगों ने बताया मामला संदिग्ध है।  
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी में ठाकुर नाम व्यक्ति रहता है जो पेशे से ट्रक चालक है। उसने बताया  उसे हरदोई से ट्रक में माल भरकर नागपुर जाना था। उसने अपना ट्रक एक पेट्रोल पंप खड़ा किया और अपने घर जा रहा था। तभी शुक्रवार दोपहर स्टेट बैंक से कुछ ही दूर पर बगिया नाम से खाली पड़े मैदान से होकर जाते चार युवकों ने उसे घेर लिया।

एक ने चाकू से उसके ऊपर वार कर दिया। बचते बचाते उसने भागने की कोशिश की और शोर मचाया। इसी बीच उक्त युवकों ने उससे 24 हजार रुपये छीन लिए। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया ठाकुर और कल्लू के बीच रंजिश चल रही है। कल्लू ने उस पर तीन साल पहले 307 का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें