फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Sun, 28 Jan 2018 10:52 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम अलीपुरा के समीप तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसवारा निवासी मोहन (25) पुत्र लक्ष्मण रविवार को बाइक से किसी कार्य से कस्बा कबरई गया था। काम निपटाने के बाद लौटते समय अलीपुरा के समीप महोबा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की भिडंत हो गई। दुर्घटना में मोहन उछलकर दूर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं।

इधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर एकत्र भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। राहगीर घायल को अस्पताल ले जाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें