फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर ने चार छात्रों को टक्कर मारी

Thu, 08 Feb 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सौखर मोड़ घटनास्थल पर घायल पड़े छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युग चेतना महाविद्यालय जा रहे बीबीए के चार छात्रों को गुरुवार को हाईवे पर सौखर मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चारों को अस्पताल लाया गया, जहां एक को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब दस बजे बीबीए के छात्र बिलहड़ी निवासी रोहन (19), अभिषेक (19), बांदा के सिकहुला निवासी मानसिंह (18) व बांकी हृदेश (21) युग चेतना महाविद्यालय आ रहे थे। इसमें अभिषेक और मानसिंह बाइक पर थे, जबकि रोहन और हृदेश पैदल थे। सौखर मोड़ के पास ये छात्र बाइक खड़ी करके आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान नारायनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े इन छात्रों को टक्कर मारते हुए विद्यालय के बोर्ड से टकरा गई। इस घटना में पास खड़ी बाइक भी दूर जाकर गिरी और चकनाचूर हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगा।

इसे राहगीरों ने पकड़ लिया। सूचना पर युग चेतना महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अनिल पांडेय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा। जहां से रोहन कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, दरोगा इंद्रपाल सिंह, सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को राहगीरों के कब्जे से हिरासत में ले लिया। घटना के बाद महाविद्यालय में छुट्टी कर दी। उन्होंने बताया कि यह सभी छात्र बीबीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें