यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन मेधावी राजधानी से मेडल व प्रशस्ति पत्र लेकर आ गए। मेधावियों के इस सम्मान समारोह में अमर उजाला की जमकर सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया है।
मेधावियों का सम्मान बुधवार को अमर उजाला की ओर से लखनऊ स्थिति इंदिरा प्रतिष्ठान में किया गया। अमर उजाला के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर इन मेधावियों को सम्मानित किया।
मेधावियों में स्नेहा, आफरीन व छात्र स्वराज शुक्ला ने बताया कि उन्हें साइकिल के लिए टोकन मिला है जो डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त होंगी।
छात्रों के साथ गए जिला स्काउट मास्टर अकबर अली ने बताया कि लखनऊ में अमर उजाला ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्य को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।