फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन शोहदों का किया शांतिभंग में चालान

Fri, 09 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
हमीरपुर। शोहदों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने  शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने तीन शोहदों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।  आधा दर्जन नाबालिग शोहदों को उनके अभिभावकों को कोतवाली बुलाकर दोबारा ऐसी ओछी हरकतों से दूर रहने की बात कह छोड़  दिया। गुरुवार की शाम कोचिंग जा रही हाईस्कूल की छात्रा को बीच रास्ते में एक शोहदे ने अभद्रता की। इस पर छात्रा ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद कोतवाली में शिकायत की। इसके अलावा स्कूल, कालेज व कोचिंग आने जाने वाली छात्राओं के साथ बढ़ती छींटाकशी की घटनाओं के मददेनजर शुक्रवार को पुलिस ने प्रमुख स्थानों ग्वालटोली, सूफीगंज चौराहा, जीजीआईसी सहित अन्य स्थानों पर शोहदों की धरपकड़ को अभियान चलाया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत अमित कुमार निषाद निवासी चौरादेवी, जितेंद्र सिंह निवासी रमेड़ी व रिषी सविता निवासी गौरादेवी को कोचिंग सेंटरों के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाल सुभाष कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को शांतिभंग में चालान किया है। बताया कि अमित के कब्जे से एक बाइक भी पकड़ी है। बताया कि इसके  अलावा कुछ नाबालिग लड़के भी पकड़े गए। जिनके परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी हरकत न करें मिलने पर जेल भेजा जाएगा। शुक्रवार को दिन में हुई पुलिस की इस कार्रवाई से शोहदों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाल ने बताया कि यह अभियान अब रोजाना खासकर जीजीआईसी गेट व कोचिंग सेंटरों के पास चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें