फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति के वाहनोें की टक्कर से तीन घायल

Thu, 09 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना पुल के निकट भिलावा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वृद्ध और उसकी नातिन को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें देखने पहुंची एक युवती को लोडर ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन


हाईवे पर यमुना पुल से बेतवा पुल तक यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती के बावजूद दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इसकी वजह है वाहनों की स्पीड। बुधवार को भिलावां निवासी कैलाश (68) अपनी नातिन तनवी (2) को लेकर बाइक पर वापस घर जा रहे थे।

भिलावां चौराहा पार करते ही उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी बीच मेरापुर निवासी अनीता (55) पति अजय सचान दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को देखने जाने लगी तभी एक तेज गति लोडर ने उसे भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। दो घटनाओं के बावजूद ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


राठ प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के धमना निवासी मूलचंद्र पुत्र रामराज मोटरसाइकिल से राठ आ रहा था। हमीरपुर रोड पर पावरहाउस के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी बाइक सड़क किनारे लगे एक प्रचार के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें