फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

Mon, 29 Oct 2018 11:26 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही। रविवार रात चोरों ने औडे़रा रोड सिकंदरपुरा में एक सराफा व्यवसायी के घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। वापस घर पहुंचे व्यवसायी ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सिकंदरपुरा निवासी नितेश सोनी पुत्र राजाराम सोनी ने बताया वह गांवों में फेरी लगाकर सोने-चांदी के जेवर बेचता है। बताया रविवार रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी चुन्नी और बच्चे सत्यम, सुयश और चंचल के साथ घर में ताला लगाकर रामलीला देखने गया था।

रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह परिवार के साथ घर लौटा तो देखा कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा था। चोर अलमारी में रखे सोने का हार, कंठी, सोने की चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, पायलें, हाफ पेटी और पांच किलो चांदी और तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने बताया लगभग तीस लाख की चोरी हुई है। चोर छत पर चढ़कर कमरों में पहुंचे हैं और उसी रास्ते से गए हैं। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें