फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरादेवी में 15 दिन से पेयजल संकट

Mon, 31 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंदर फोरलेन निर्माण होने से जहां अच्छी सड़क की लोगों को सौगात मिल रही है। वहीं इन दिनों गौरादेवी बस्ती के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इसके पीछे कार्यदाई संस्था पीएनसी की जेसीबी ने  खुदाई के दौरान जलसंस्थान की पाइप लाइन तोड़ दी है। एक पखवारा गुजरने के बाद जलसंस्थान ने टूटी  पाइप लाइन की मरम्मत रविवार से करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरादेवी बस्ती में पीने के पानी का संकट 15 दिन से जारी है। इसमें करीब 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।  मौजूदा समय में हमीरपुर से कालपी तक फोरलेन का निर्माण लोनिवि करा रहा है।  शहर के अंदर सड़क के किनारे से मकान बने हैं।

जगह कम होने पर फोरलेन सिकुड़ गया है। मौजूदा समय में सिर्फ 7 मीटर चौड़ाई से ही मार्ग निर्माण शहर के अंदर कालपी चौराहा तक कराया जा रहा है। वहीं जलसंस्थान की पाइप लाइन इसी सड़क के किनारे से गुजरी है।
विज्ञापन


जगह अभाव के चलते मिट्टी की खुदाई के दौरान  जेसीबी ने जलसंस्थान की पाइप लाइन ध्वस्त कर डाली है। ऐसे में गौरादेवी  मोहल्ला के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

मौहल्ले के दीपक  कुशवाहा ने बताया कि जलसंस्थान का पानी उनके मोहल्ले में पहले भी कम आता  रहा है इधर पाइप टूटने से पानी को लेकर परेशान रहते हैं। वैसे  जलसंस्थान ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत रविवार से करानी शुरू कर दी है।

लेकिन पानी संकट कब दूर होगा अभी यह निश्चित तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। सहायक अभियंता जलसंस्थान एसके त्रिवेदी ने कहा कि पाइप लाइन जहां तक ठीक है उन मोहल्लों में पानी की  सप्लाई हो रही है।

गौरादेवी मोहल्ला पीने के पानी से प्रभावित है। संस्थान पांच टैंकरों से सप्लाई कर रहा है। शुक्रवार को पाइप आ गए थे, ठेकेदार ने नई लाइन डालना शुरू कर दिया है। पाइप लाइन जल्द ही डालकर सप्लाई चालू करा  दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें