फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने रैली निकाल किया जागरूक

Wed, 09 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले भर के प्रेरकों ने मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाल सभी को साक्षर होने का आह्वान किया। साथ ही गोष्ठी में नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर अंबेडकर पार्क में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।

जिस प्रकार वृक्ष में फूल व फल की अपनी महत्ता होती है उसी प्रकार शिक्षा मनुष्य का आभूषण है। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि साक्षरता समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करती है।
विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पेंशन और साक्षरता की नीति को जोड़ते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजना साक्षरता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी दी।

डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि जिस प्रकार छोटा से वट वृक्ष एक दिन विशाल वट वृक्ष बन सभी को शीतलता प्रदान करता है। उसी प्रकार शिक्षा जीवन को प्रकाशित करती है।

बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि प्रेरक वह है जो मार्गदर्शक हो और जिसकी प्रेरणा से एक नवसाक्षर सृजित हो वही सच्चा समाजसेवक व समाज सुधारक है।

गोष्ठी के पूर्व प्रेरकों की मौजूदगी में पार्क से साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के आगे आगे प्राइमरी विद्यालयों के बच्चे मनमोहक बैंड बजाते चल रहे थे। रैली का संचालन शिक्षक दिलीप सिंह गौतम ने किया।

बीएसए ने नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। दुर्गेश कुमारी, ममता नवसाक्षर ने अपनी खुशी का उद्गार पिता का नाम लिखकर दर्शाया।

प्रेरक रामकुमारी ने लोकगीत के जरिए सभी का मनमोहा। इस दौरान आशुतोष गोस्वामी, अकबर अली, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह के अलावा जिले भर के प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें