अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एक उपभोक्ता के खाते से 64 हजार रुपये की राशि निकाल ली। पीड़ित व्यक्ति द्वारा मामले की सूचना बैंक अधिकारी व पुलिस को दी गई है। सफीदों के राजीव कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि सफीदों के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में उसने खाता खुलवाया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से रुपये निकाले गए हैं। राजेश ने बताया कि बैंक अधिकारी द्वारा इसकी जांच कर बताया गया कि उसके खाते से सोमवार देर रात लगभग 11 बजे कई बार करके एटीएम द्वारा रोहतक से रुपये निकाले गए हैं। राजेश ने बैंक व पुलिस से मामले की जांच कर उसके रुपयों की रिकवरी के लिए गुहार लगाई है। राजेश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह जब उठा तो बैंक की ओर से उसके मोबाइल पर मैसेज आया हुआ था। जैसे ही मोबाइल में उसने मैसेज देखा तो उसे खाते से अलग-अलग कर 64 हजार की रकम निकाली गई थी।