खरीद केंद्रों पर किसानों के अनाज के साथ घटतौली जैसी
कोई समस्या न हो इसलिए एसडीएम रामअक्षयवर सिंह ने क्रय विक्रय केंद्र का
औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कें द्र पर किसानों से खरीदे गए गेहूं की
क्वालिटी, तौल आदि की गहनता से जांच की। साथ ही गेहूं बेचने आए किसानों से
समस्या को लेकर जानकारी ली। केंद्र पर गेहूं की खरीद ठीक पाए जाने पर संतोष
जताया।
सोमवार की दोपहर एसडीएम रामअक्षयवर सिंह रामलीला मैदान के पास
स्थित क्रय विक्रय खरीद केंद्र पहुंचे। तब वहां किसानों के गेहूं की तुलाई
हो रही थी। एसडीएम ने किसानों से बात की। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी द्वारा
किसानों से खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता देखी। एसडीएम ने बोरी में भरे गए
गेहूं को इलेक्ट्रानिक कांटे पर रखवाकर तौल कराई।
तौल के दौरान बोरी में
भरे गेहूं का वजन 50 किलो निकला, इस पर एसडीएम ने संतोष जताया। केंद्र
प्रभारी मनमोहन यादव ने बताया कि आज करीब 70 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
बताया कि गेहूं की तौल चल रही है। एसडीएम ने बताया कि कोई भी किसान किसी भी
गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं समर्थन मूल्य में बेच सकता है।
वहीं
एसएमआई केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उनके क ेंद्र पर मानक
के अनुसार किसान गेहूं लेकर नहीं आया। वहीं एलएसएस केंद्र प्रभारी उमाकांत
बादल ने बताया कि केंद्र पर किसान नहीं आए। वहीं एफसीआई केंद्र पर सन्नाटा
पसरा रहा।