फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की गला दबाकर की गई थी हत्या

Thu, 21 Feb 2019 11:37 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
वृद्धा के बक्सों को खंगालती उनकी पुत्रियां विमला, गुड्डों व बबली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में अकेले रह रही वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके आंख के ऊपर भी प्रहार किए गए। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उधर परिजनों के आने पर वृद्धा की गृहस्थी खंगाली तो सोने व चांदी के जेवर गायब मिले। इस पर परिजनों ने इस घटना को चोरी का विरोध करने व घटना को अंजाम देने वाले को पहचान लेने पर करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 शहर के सुभाष बाजार निवासी फुलिया सोनकर पत्नी स्व. मैकू अकेले रहतीं थीं। बुधवार को वृद्धा का शव कमरे में बरामद हुआ था। वृद्धा की तीनों पुत्रियां व पुत्र ओमप्रकाश बाहर रहते हैं। सूचना पर वृद्धा के परिजन आ गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि वृद्धा की गला दबाकर व आंख के ऊपर प्रहार की उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

वृद्धा के पुत्र ओमप्रकाश सोनकर ने बताया मां के जो बख्शों में ताला लगे थे। उन सबको खोलकर देखा जिसमें एक तोला सोने का लाकेट, चांदी की छह चूड़ी, सोने की एक नथ, दो जोड़ी तोड़िया आदि सामान गायब मिला है। बताया यह सभी जेवर उसकी मां के पास थे जो मौजूदा में गायब मिले। बताया घटना को अंजाम देने वाले युवक को मां ने पहचान लिया होगा। जिस पर उसने मां की हत्या कर दी और फिर आराम से चाभी से ताला खोल घटना को अंजाम दिया और ताले लगा दिए। कहा उसकी मां की हत्या चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए की गई। उसने कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें