पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही जिला पंचायत
एवं क्षेत्र पंचायत पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का उत्साह चरम पर
पहुंच गया है। अभी तक हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा दाखिल याचिकाओं के
कारण संभावित उम्मीदवार ऊहापोह की स्थिति में थे, लेकिन जैसे ही निर्वाचन
आयोग ने कार्यक्रम घोषित किया तो संभावित दावेदारों ने क्षेत्र में पहुंचकर
जनसंपर्क और तेज कर दिया है।
पंचायत चुनाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें
लगती चली आ रही हैं, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद निर्वाचन आयोग ने जैसे ही
प्रदेश में चार चरणाें में चुनाव कराने की तिथियां घोषित की और एक नवंबर को
मतगणना की तिथि निर्धारित की।
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव
बाद में होने को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर
किस्मत आजमाने वाले संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस विकासखंड में 84 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत की 4 सीटें हैं।
इस विकासखंड का चुनाव तीसरे चरण में हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही
प्रत्याशियों की हलचल तेज हो गई है।
सबसे अधिक मारामारी जिला पंचायत सदस्य
के पद के चुनाव को लेकर है। इंगोहटा जिला पंचायत सीट पर अभी से करीब दो
दर्जन उम्मीद्वार लोगों के बीच पहुंचकर संपर्क शुरू कर दिया है।
इसी तरह
छानी, पौथिया और टेढ़ा सीट में भी एक-एक दर्जन से अधिक उम्मीद्वार प्रचार
प्रसार में जुटे हैं। कुछ प्रत्याशी राजनैतिक दलों से समर्थन लेने के लिए
जुगत भिड़ाने में लगे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने अपने
समर्थन की घोषणा नहीं की है। जैसे ही