फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 18 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्करा थानाक्षेत्र के कंधौली गांव में एक अधेड़ ने किसी मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कंधौली निवासी क नछिद्दू (42) पुत्र जागेश्वर श्रीवास ने अपने खाली घर में फांसी लगा ली। छोटे भाई लुखरू ने बताया कि उसके बड़े भाई कनछिद्दू के बेटी नहीं थी। इसलिए भाई ने उसकी बेटी पूनम की 13 जुलाई को हुई शादी में कन्यादान के साथ दान दहेज भी दिया।

भाई ने शादी में किसी चीज की कमी नहीं होने दी, लेकिन विदा होने के बाद से वह किसी मानसिक तनाव में थे। दो-तीन दिन से छोटी-छोटी बातों में खीझने लगते थे। सोमवार को बच्चों ने मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज कर दी तो बच्चों से नाराज हो गए। लुखरू ने बताया कि ससुराल से पूनम के लौटने पर सभी लोग उसके घर पर इकट्ठा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां परिवार के सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद कनछिद्दू दोपहर करीब एक बजे अकेले घर चले आए और खाली घर पाकर फांसी पर झूल गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें