फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से संचालित हो रहा गिरोह

Thu, 09 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात फरवरी को पकड़े गए असलहा तस्कर पवन कुमार तिवारी ने पुलिस के सामने और राज खोले हैं। उसने बताया कि गिरोह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बैठा सरगना चलाता है। उसके साथ ही करीब आधा दर्जन और लोग इस धंधे से जुड़े हैं। पिछले माह की बात करें तो वह करीब दो दर्जन असलहों की बिक्री कर चुका है।
विज्ञापन


पकड़े गए पवन कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि चुनाव में पुलिस द्वारा लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करा लेने पर अवैध असलहों की मांग बढ़ जाती है। लोग सुरक्षा के लिहाज से इन्हें अपने पास रखते हैं। बता दें कि पवन ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें वह असलहा बेच चुका है।  तस्कर ने जिन लोगों के नाम उजागर किए हैं, उनमें ज्यादातर राजनीतिक लोग हैं। तस्कर ने बताया कि वह बांदा, फतेहपुर, महोबा व चित्रकूट से असलहों की तस्करी करता था। लेकिन चुनाव के समय मांग बढ़ने पर वह यह खेप चंबल के बीहड़ों से झांसी होकर ला रहा था। लेकिन वह पकड़ा गया। इससे यह साबित होता है कि पुलिस ने भले ही लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए हों, लेकिन गांव-गांव में अवैध तमंचे, असलहे भरपूर मात्रा में पहुंच चुके हैं।

अगर कहीं कुछ वारदात होती है, तो इन्हीं अवैध असलहाें का सहारा लिया जा सकता है। उधर, पुलिस ने तस्कर से असलहा खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके बाद उनमें हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ तो भूमिगत हो गए हैं। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि गिरोह सालों से यहां काम कर रहा था। तस्कर ने जिन लोगों के नाम उजागर किए हैं, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें