राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में चल रही
विश्वविद्यालय की परीक्षा के दसवें दिन चार नकलची धरे गए। बुधवार को दोनों
पालियों की परीक्षा में 1300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
बुधवार
की सुबह प्रथम पाली में बीएससी द्वितीय की रासायन विज्ञान के तृतीय
प्रश्नपत्र में छात्रा जयदेवी, अभय साहू व बीए द्वितीय के हिंदी साहित
प्रथम प्रश्नपत्र में नकल कर रहे छात्र वीरेंद्र को महाविद्यालय के
उड़नदस्ते ने पकड़ा। सेक्टर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सालिगराम ने भी औचक
निरीक्षण किया।
द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा
गया। केंद्र अध्यक्ष डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 43 नकलची पकड़े
जा चुके हैं। बताया कि किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी।