फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में बालक की मौत

Sat, 23 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह के बाद आयोजित नौटंकी में ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने के दौरान एक युवक की ओर से तमंचे से की फायरिंग में एक बालक की जान चली गई। गोली नौटंकी देख रहे बालक के सिर में जा धंसी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फायरिंग से समारोह में अफरातफरी मच गई। भगदड़ में कुछेक लोगों को चोटें भी आईं। बालक को गोली लगने की सूचना मिलते ही आरोपी युवक भाग निकला। बालक के चाचा की तहरीर पर ललपुरा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में गुरुवार को दिन में कदीर के पुत्र जैनू का निकाह हुआ। इसके बाद रात में नौटंकी का आयोजन किया गया। रात में नौटंकी अपने चरम पर थी और लोग झूम रहे थे।

एक महिला कलाकार ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर नाच रही थी। तभी गांव के अनार खां का दामाद सद्दाम निवासी चतेला थाना कदौरा अपनी रौ में आ गया और गाने पर रुपये लुटाने लगा। इसके बाद उसने तमंचे से फायर शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान एक गोली जमीन पर बैठे आहद (10) पुत्र सुलेमान के सिर पर जा धंसी। घटना से महफिल में अफरातफरी मच गई। शादी समारोह की खुशियां काफूर हो गईं। कलाकारों ने भी नौटंकी बंद कर दी।

परिजन बच्चे को लेकर सुमेरपुर कसबा स्थित पीएचसी गए, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी सद्दाम घटना स्थल से भाग निकला।

मृतक के चाचा रहीम खां ने बताया कि उसका भतीजा आहद जमीन पर बैठकर नौटंकी देख रहा था। तभी पीछे से सद्दाम द्वारा तमंचे से किया गया फायर उसके भतीजे के सिर में जा धंसा।

रहीम की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


कहाकि नौटंकी की परमीशन नहीं ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने भी गांव पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें