फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, लगातार गिर रहा तापमान

Sat, 20 Dec 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण शीतलहर व कोहरे के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं स्कूल जाने वाले नौनिहालों को कोहरे व ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है। नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को राहत नही मिल रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व पिछले दिनों हुई बारिश का असर दिखाई देने लगा है। भीषण ठंड व कोहरे की मार से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।

अलाव न जलने से राहगीरों व आम जन मानस को कोई राहत नही मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा और वहीं रात का तापमान 1 डिग्री और गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार भीषण शीतलहरी के बावजूद भी प्रशासन व नगर पालिका ने अभी तक सार्वजनिक स्थान पर अलाव नहीं जलवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें