फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना बंद रहा पुल, 10किमी लंबा जाम

Mon, 02 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बार डैमेज हो चुके मुख्यालय के हाइवे स्थित यमुना ब्रिज से सुरक्षित यातायात संचालन की तैयारी पीएनसी कंपनी ने शुरू कर दी है। इसके चलते रविवार से पुल में रिपेयरिंग का काम तेज कर दिया गया है। पुल की कोठियों की स्लैब के नीचे फाइबर युक्त जाली लगाई जा रही है। फिलहाल इस कार्य के चलते दिन में दो घंटे यातायात बंद रहा है। जिसकी सूचना नहीं दी गई थी। इसको लेकर हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसमें करीब 10 किमी लंबा जाम रहा।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित यमुना पुल बीते 1976 में बनाया गया था। 38 वर्ष पुराना पुल होने से इसकी क्षमता ओवर लोड वाहन निकालने की नहीं रह गई है। इधर के कुछ वर्षों में यह पुल चार बार डैमेज हो चुका है। पुल की स्लैब डैमेज होने से महीनों यातायात बंद करना पड़ा है।

29 सितंबर 2014 को पुल के डैमेज हो जाने के बाद मरम्मत कार्य में दो माह लग गए। इसी के बाद हाईवे पर काम करा रही पीएनसी कंपनी के अधिकारियों ने पुल की क्षमता की जांच कराई। जिसमें पाया गया कि पुल भारी वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी के चलते पुल के दो साइडों पर बोर्ड लगा दिए गए है।
विज्ञापन


वहीं जांच में मिली खामियों को दूर करने का काम पीएनसी ने शुरू कर दिया है। रविवार को इसकी शुरुआत की गई। जिससे दोपहर में 12 बजे से दो बजे तक दो घंटे यातायात संचालन बंद रहा। जिससे 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। 
पीएनसी के अवर अभियंता मनीष सिंह ने इस मामले में कहा कि कानपुर की तरफ से तीन नंबर कोठी पर फाइबर युक्त कार्बन लगाया गया है। कहा कि पुल की सभी कोठियों में यह कार्य कराया जाएगा। बताया कि इस कार्य को पूरा करने में आठ से दस दिन लग सकते है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें