फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कुएं में लटका मिला

Thu, 25 Oct 2018 11:51 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 सिसोलर गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव कुएं में लटका मिला। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं के बाहर निकाला और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सिसोलर गांव में गुरुवार तड़के कुएं में रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। जिसे देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त गांव के ही राकेश उर्फ  मुसुआ (32) पुत्र बब्बू गुप्ता के रूप में की है।

उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके भाई बिलास ने बताया तीनाें भाइयों का बंटवारा हो चुका है। राकेश रात में खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह उसकी लाश कुएं में लटकी मिली। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी प्रदीप यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें